बाबा का जन्मदिन आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा का जन्मदिन आया बड़ा सुन्दर दरबार सजाया,

के खाटू चलो मौज मिलेगी, प्रेमियों की फ़ौज मिलेगी॥

कीर्तन भी होंगे बाबा हर धर्मशाले में,

डूबेंगे प्रेमी सारे खाटूवाले में.....-2

ढोल भी बजेगा नगाड़े भी बजेंगे,

बाबा के भजनो पे तुम्ब्के भी लगेंगे,

श्याम ने रंग जमाया जमाया जमाया,

बाबा का जन्मदिन आया.......

खाटू नगरिया सजी है गुब्बारों से,

गलियां वहां की भरी हैं श्याम प्यारों से.....-2

बाबा का बर्थडे है केक कटेगा,

केक कटेगा तो सबमें बंटेगा,

भक्तों का त्यौहार है आया है आया है आया,

बाबा का जन्मदिन आया......

नाचेगा मोहन सभी को नचायेगा वो,

मोहित है जिसपे उसे ही बुलाएगा वो....-2

खाटू में बरसेगी फुल ऑन मस्ती,

जिसके लिए साड़ी दुनिया तरसती,

बाबा ने हमको बुलाया बुलाया बुलाया,

बाबा का जन्मदिन आया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।