मेरे श्याम का बर्थडे आ गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय जय, जय जय,

जय श्री श्याम,

मेरे श्याम का बर्थडे आ गया,

हम नाचेंगे जी भर के,

मेरा खाटू वाला श्याम,

जपती दुनिया जिसका नाम,

बधाई दे दो सारे मिलके,

बाबा का जन्मदिन आ गया,

हम नाचेंगे जी भर के।।

माँ अहिलवती का लाला,

सुन्दर सा मुखड़ा प्यारा,

इस मन में श्याम समाया,

तेरे दर पे जबसे आया,

भक्तों के मन को भा गया,

हम नाचेंगे जी भर के,

बाबा का जन्मदिन आ गया,

हम नाँचेंगे जी भर के।।

कार्तिक की ग्यारस आई,

खाटू में रौनक छाई,

बर्थडे का केक कटेगा,

भक्तों में आज बंटेगा,

बच्चो को बांटने आ गया,

हम नाचेंगे जी भर के,

बाबा का जनम दिन आ गया,

हम नाँचेंगे जी भर के।।

हमने दरबार सजाया,

खाटू का राजा आया,

ऐसा उपहार मिला है,

मेरे दिल का फूल खिला है,

इस मन में श्याम समा गया,

हम नाचेंगे जी भर के,

बाबा का जनम दिन आ गया,

हम नाँचेंगे जी भर के।।

सब बांटो मिलके बधाई,

खुशियां ही खुशियां छाई,

अविनाश ने जो भी पाया,

बाबा सब तेरी माया,

हारे का साथी आ गया,

हम नाचेंगे जी भर के,

बाबा का जनम दिन आ गया,

हम नाँचेंगे जी भर के।।

जय जय, जय जय,

जय श्री श्याम,

मेरे श्याम का बर्थडे आ गया,

हम नाचेंगे जी भर के,

मेरा खाटू वाला श्याम,

जपती दुनिया जिसका नाम,

बधाई दे दो सारे मिलके,

बाबा का जन्मदिन आ गया,

हम नाचेंगे जी भर के।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।