करेंगे सेवा हर जीवन में

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

करेंगे सेवा हर जीवन में, पकड़ो हाथ हमारा,

जनम जनम का साथ है,

हमारा तुम्हारा, तुम्हारा हमारा॥

जब भी जनम मिलेगा सेवा करेंगे तेरी,

करते हैं तुमसे वादा शरण रहेगे तेरी,

हर जीवन में बनकर साथी, देना साथ हमारा,

जनम जनम का साथ है,

हमारा तुम्हारा, तुम्हारा हमारा॥

दुनियाँ बनाने वाले ये सब तेरी माया,

सूरज चाँद सितारे सब कुछ तूने बनाया,

फस ना जाऊँ मोह माया में आशीर्वाद तुम्हारा,

जनम जनम का साथ है,

हमारा तुम्हारा, तुम्हारा हमारा॥

जब से होश संभाला तब से हमने जाना,

तेरी भक्ति ना मिले जीवन व्यर्थ गवाना,

बनवारी इंसान जगत में फिरता मारा मारा,

जनम जनम का साथ है,

हमारा तुम्हारा, तुम्हारा हमारा॥

करेंगे सेवा हर जीवन में, पकड़ो हाथ हमारा,

जनम जनम का साथ है,

हमारा तुम्हारा, तुम्हारा हमारा॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।