अमरिका में श्याम तेरो मंदिर

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अमरिका में श्याम तेरो,

मंदिर बनवाऊंगा,

ऐरोप्लेन में बैठाके,

तन्ने मैं ले जाऊँगा।।

सुबह शाम इंग्लिश में बाबा,

तेरी आरती गाऊं,

ओ माई श्याम डिअर,

इफ यू विद आल ऑफ़ अस,

वी हैव नो फियर,

ओ माई श्याम डिअर,

सुबह शाम इंग्लिश में बाबा,

तेरी आरती गाऊं,

पिज्जा और बर्गर को बाबा,

तेरे भोग लगाऊँ,

सुबह शाम नेसकैफ़े की,

कॉफ़ी फिलाऊँगा,

ओ ऐरो, एरो,

ओ ऐरोप्लेन में बैठाके,

तन्ने मैं ले जाऊँगा।।

छः महीना अमरीका रहस्यां,

और छः महीनां खाटू,

छः महीना पिज्जा खावांगा,

और छः महीना लाडू,

छः महीना अमरीका रहस्यां,

और छः महीनां खाटू,

छः महीना पिज्जा खावांगा,

और छः महीना लाडू,

अगले बरस बाबा तन्ने,

जापान घुमाऊंगा,

ओ ऐरो, एरो,

ओ ऐरोप्लेन में बैठाके,

तन्ने मैं ले जाऊँगा।।

देस विदेश घूमेंगे बाबा,

बड़ो मजो आवेगो,

कहे कनोई ऐसो सेवक,

और नहीं पावैगो,

फोरेनर से बाबा तेरे,

चरण धुलाऊँगा,

ओ ऐरो, एरो,

ओ ऐरोप्लेन में बैठाके,

तन्ने मैं ले जाऊँगा।।

अमरिका में श्याम तेरो,

मंदिर बनवाऊंगा,

ऐरोप्लेन में बैठाके,

तन्ने मैं ले जाऊँगा।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।