सज मत श्याम नज़र लग जायेगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सज मत श्याम नज़र लग जायेगी,

बरसाने की गूजरी तेरे पे मर जाएगी,

सज मत श्याम......

जब जब श्याम तेरी मुरली बाजे,

तेरी मुरली मोहे सौतन लागे,

बजे तेरी बांसुरी तो राधा चली आएगी,

सज मत श्याम......

सज कर श्याम मेरी गलियों में आया,

प्यारा सा रूप मनमोहन ने बनाया,

देखे तुझको गोपियाँ तेरे पे मर जाएंगी,

सज मत श्याम......

नखरालो श्याम म्हणे प्यारो घणो लागे,

प्यारो घणो लागे म्हणे प्यारो घणो लागे,

बरसाने की गूजरी तेरे पे मर जायेगी,

सज मत श्याम......

प्रेम से कान्हा मुझको देखे,

मटके ऊपर मटकी मेरी नीचे गिर जायेगी,

सज मत श्याम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।