दयालु दया की कर दे नज़र

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दयालु दया की कर दे नज़र,

भला या बुरा हूँ तुझे है खबर,

दयालू दया की कर दे नज़र॥

ज़्यादा नहीं पर थोड़ा ध्यान दीजिए,

दुखड़े हमारे पहचान लीजिये,

कब से खड़ा हूँ बाबा तेरे द्वार पर,

दयालू दया की कर दे नज़र॥

रिश्तों की बीज मैंने बोई नहीं

तेरे बिन श्याम मेरा कोई नहीं

संसार से में आया प्रभु हार कर

दयालू दया की कर दे नज़र॥

सदा लेते आया है तू परीक्षा मेरी

मगर पूरी की है हर दम इच्छा मेरी

भरोसा बहुत है बाबा मुझे तुझ पर

दयालू दया की कर दे नज़र॥

इम्तिहान है ये मेरे विश्वास की

अर्ज़ सुनो ना माधव इस दास की

हँसेगी ये दुनिया बाबा मेरी हार पर

दयालू दया की कर दे नज़र॥

दयालु दया की कर दे नज़र,

भला या बुरा हूँ तुझे है खबर,

दयालू दया की कर दे नज़र॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।