हनुमत रामजी के दीवाने हो गए

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम धुन में मस्ताने हो गए,

देखो हनुमत राम के दिवाने हो गए॥

राम राम राम बस रटते ही जाए,

राम नाम माला को जपते ही जाए,

रामजी की धुन में मस्ताने हो गए,

देखो हनुमत राम के दिवाने हो गए॥

राम जी के क़ाज बस करते ही जाए,

राम जी ने बजरंग गले से लगाए,

राम जी के नाम के परवाने हो गए,

देखो हनुमत राम के दिवाने हो गए॥

लांघा सागर सिया सुधि लाए,

बूटी लाके लखन बचाए,

राम जी के तुम तो दुलारे हो गए,

देखो हनुमत राम के दिवाने हो गए॥

राम नाम चंदन तन पे लगाए,

राम सिया को हदय में बसाए,

सिया राम चरणों के ठिकाने हो गए,

देखो हनुमत राम के दिवाने हो गए॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।