दिल में तू श्याम नाम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल में तू श्याम नाम की,

ज्योति जला के देख,

आएंगे मेरे साँवरे,

दिल से बुला के देख॥

हारे का साथी श्याम है,

यारों का यार है,

अहलावती का लाल ये,

सुनता पुकार है,

चरणों में मेरे श्याम के,

दो आँसु बहा के देख,

आएंगे मेरे साँवरे,

दिल से बुला के देख॥

क़िस्मत के ताले खोलना,

बाबा के हाथ है,

इक तेरे कष्ट मेटना,

पल भर की बात है,

खुशियों से झोली भर देंगे,

तू झोली फैला के देख,

आएंगे मेरे साँवरे,

दिल से बुला के देख॥

होगा असर दुआ में तो,

बोलेगी मूर्ति,

जीवन में जो कमी है,

श्याम कर देंगे पूर्ति,

‘नरसी’ गर यकीन नहीं,

तो आजमा के देख,

आएंगे मेरे साँवरे,

दिल से बुला के देख.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।