मईया जी करेगी बेड़ा पार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मईया जी करेगी बेड़ा पार,

भक्तो चलो द्वारे,

भक्तो चलो द्वारे,

मईया जी करेगी बेड़ा पार,

भक्तो चलो द्वारे।।

भक्तो ने है कीर्तन कराया,

कीर्तन कराया देखो मईया को बुलाया,

हो रही जय जयकार,

भक्तो चलो द्वारे,

मईया जी करेगी बेड़ा पार,

भक्तो चलो द्वारे।।

भक्तो ने है ढोल बजाया,

ढोल बजाया नगाड़ा बजाया,

महिमा है अपरम्पार,

भक्तो चलो द्वारे,

मईया जी करेगी बेड़ा पार,

भक्तो चलो द्वारे।।

शेर सवारी करके मईया,

भक्तो के है कष्ट मिटाये,

भरती सबके भंडार,

भक्तो चलो द्वारे,

मईया जी करेगी बेड़ा पार,

भक्तो चलो द्वारे।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।