तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे.....-2

देखें बाग बिच देखे बाग बिच देखें,

डाली उनके हाथ फुलवा तोड़ते देखें,

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे॥

देखें ताल विच देखें ताल विच देखें,

साड़ी उनके हाथ चुनरी धुलाते देखें,

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे॥

देखें कुओ विच देखें कुओ विच देखें,

रस्सी उनके हाथ गगरी भराते देखें,

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे॥

देखें महल विच देखें महल विच देखें,

मटकी उनके हाथ माखन चुराते देखें,

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे॥

देखें मंदिर विच देखें मंदिर विच देखें,

दीपक उनके हाथ घंटी बजाते देखें,

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे॥

देखें कीर्तन विच देखें सत्संग विच देखें,

ढोलक उनके हाथ मुरली बजाते देखें,

तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।