बर्थडे है बाबा श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जन्मदिन श्याम का मेरे घनश्याम का,

बुलावा आया आया आया,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का।

देने तुझको मुबारक प्रेमी तेरे आ गए,

तेरा बर्थडे मनाने दीवाने आ गए,

मेरे दातार का सच्ची सरकार का,

बुलावा आया आया आया,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का।

रात कार्तिक ग्यारस की लिया अवतार है,

बांध तरकश में सोहे लीले असवार है,

खाटू के सरदार का कलयुगी अवतार का,

बुलावा आया आया आया,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का।

मैया मौरवी का लाला करता कमाल है,

गौरव क्या लिखे बाबा बेमिसाल है,

सेठों के साहूकार का लखदातार का,

बुलावा आया आया आया,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का,

बुलावा खाटू धाम का,

बर्थडे है बाबा श्याम का।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।