करो स्वागत बाबा को

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धन्य घडी धन्य भाग्य हमारा,

लीले चढ़ श्री श्याम पधारा, करो स्वागत बाबा को

करो स्वागत बाबा को....

चन्दन चौकी लयायाजी, गंगाजल मँगवायाजी,

बैठो महारा श्याम धनि भगता ने बुलवायाजी,

धीरे धीरे चरण पखारो,श्याम धनि की आरती उतारो,

करो स्वागत बाबा को....

सबको मन डो मोह लियो ,रूप सजिलो बाबा को,

भगता न प्यारो लागे,लिलो घोड़ो बाबा को,

लूण राइ वारो जी वारो,श्याम धनि की आरती उतारो

करो स्वागत बाबा को....

आज बड़ो ही शुभ दिन हे, श्याम धनि घर आयाजी,

भजन करो सच्चे दिल से यो संदेशो लयायाजी

बनवारी को कहनो हे श्याम सरन में रहणो हे

करो स्वागत बाबा को..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।