वो मेरा श्याम प्यारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

डूबते को सहारा दे वो मेरा श्याम प्यारा है,

कितनी भी बड़ी मुसीबत हो हमें तूने उबारा है,

हारे को भी जिता दे जो, वो मेरा श्याम प्यारा है,

डूबते को सहारा दे.......

हुए टुकड़े मेरे दिल के दिया जब धोखा अपनों ने,

हाथ छोड़ा नहीं पकड़ा, वो मेरा श्याम प्यारा है,

डूबते को सहारा दे......

आँखों से आंसू जो टपके पोंछने वो ही आया था,

प्रेमी का मन भी जो पढ़ ले, वो मेरा श्याम प्यारा है,

डूबते को सहारा दे.....

मैं पैदल चलके आया था मुझे गाड़ी में बैठाया,

बिगड़ी सबकी बनाये जो, वो मेरा श्याम प्यारा है,

डूबते को सहारा दे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।