आया है शुभ दिन दीपावली का

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

आया है शुभ दिन,

आया है शुभ दिन दीपावली का,

जगमग हुआ हर कोना,

आज ज़मी का।।

राम अयोध्या में लौट आये,

अवध वासी सब मंगल गायें,

फिर तो ठिकाना रहा ना ख़ुशी का,

जगमग हुआ हर कोना आज ज़मी का,

आया है शुभ दिन दीपावली का,

जगमग हुआ हर कोना,

आज ज़मी का।।

दीपों की माला ऐसे सजी है,

जैसे के जुगनू की लड़ियाँ लगी हैं,

आया त्यौहार देखो ये रौशनी का,

जगमग हुआ हर कोना आज ज़मी का,

आया है शुभ दिन दीपावली का,

जगमग हुआ हर कोना,

आज ज़मी का।।

अन्धकार अब घटने लगा है,

दुःख का ये बादल छटने लगा है,

ज़िक्र ना होगा कहीं आँखों की नमी का,

जगमग हुआ हर कोना आज ज़मी का,

आया है शुभ दिन दीपावली का,

जगमग हुआ हर कोना,

आज ज़मी का।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।