एक नजर श्याम देखो जरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया

एक नजर श्याम देखो जरा।

जीवन मेरा ये सँवर जायेगा।

सुना है बहुत मैंने ये नाम तेरा,

तेरे भरोसे है जीवन ये मेरा

सोचा ना था यूँ, तू मिल जायेगा,

जीवन मेरा ये सँवर जायेगा।

बालक हूँ तेरा गले से लगा ले

नैया मेरी तू किनारे लगा दे

तू है तो श्याम कष्ट मिट जायेगा

जीवन मेरा ये सँवर जायेगा।

दुखडे मुझे क्यों इतना सताते,

मुझ को प्रभु क्यों इतना रूलाते,

यकीं है के तू झोली भर जाएगा

जीवन मेरा ये सँवर जायेगा।

"आयुष" कहे तू है सबका सहारा

भगतों का जीवन, है तूने सँवारा

"मनु" भी तेरे श्याम गुण गायेगा

जीवन मेरा ये सँवर जायेगा

भजन रचयिता - "आयुष बंका"

सहयोग:- मनोज कुमार ठठेरा, झँझुनू

मो.9828039423

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।