आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये,

आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए,

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये॥

लक्ष्मी के घर में ना धन की कमी है,

जगाती है क़िस्मत जगाने वाला चहिए,

आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए,

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये॥

लक्ष्मी के घर में ना सुख की कमी है,

बाटती है खुशियाँ ले जाने वाला चहिए,

आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए,

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये॥

लक्ष्मी के घर में ना पुत्र की कमी है,

भरती है गोदिया भराने वाला चहिए,

आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए,

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये॥

लक्ष्मी के घर में ना ममता की कमी है,

बनाती है बिगड़ी बनवाने वाला चाहिए,

आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए,

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये॥

आती है लक्ष्मी माँ बुलाने वाला चाहिए,

बजती है ढोलक बजाने वाला चहिये........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।