दिल पर तेरी कन्हैया तस्वीर बना ली है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल पर तेरी कन्हैया,

तस्वीर बना ली है,

गुलशन है ये तुम्हारा,

इसका तू ही माली है।।

मालिक मकान तू है,

मेरा जहान तू है,

कह कर मैं क्या पुकारुँ,

प्राणों का प्राण तू है,

तू ही मेरा दशहरा,

और तू ही दिवाली है,

तस्वीर बना ली है॥

धड़कन ही बोलती है,

अंतश टटोलती है,

भावों की बात अपनें,

भावों से तोलती है,

कहता नहीं जुबां से,

ऐसा ये सवाली है,

तस्वीर बना ली है॥

तुझे श्याम सब पता है,

जग से क्या वास्ता है,

संसार के रचैया,

सेवक की क्या खता है,

'शिव श्याम बहादुर' ने,

हस्ती ही मिटाली है,

तस्वीर बना ली है॥

दिल पर तेरी कन्हैया,

तस्वीर बना ली है,

गुलशन है ये तुम्हारा,

इसका तू ही माली है।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।