राम अवध में पधारे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

बरसों का हुआ इंतजार खत्म,

आयी ख़ुशी की बहारे,

आज प्रभु राम अवध में पधारे।।

आओ सखी चलो मंगल गाओ,

हर आँगन में दीप जलाओ,

ढोल, नगाड़े, शहनाई,

खुशियाँ खड़ी है द्वारे,

आज प्रभु राम अवध में पधारे।।

जय श्री राम के नाम से देखो,

गूँज उठी है चारो दिशाए,

ऋषि मुनियों की धरती,

राम के पाँव पखारे,

आज प्रभु राम अवध में पधारे।।

आज अयोधा नगरी को देखो,

क्या दुल्हन सी खूब सजी है,

राम के नाम से चमक रहे है,

सूरज चाँद सितारे,

आज प्रभु राम अवध में पधारे।।

प्रभु राम की लीला न्यारी,

इन पर जाए जग बलहारी,

पतितावन राम हमारे,

सभी को भव से तारे,

आज प्रभु राम अवध में पधारे।।

जय सिया राम बोलो,

जय सिया राम बोलो,

आज प्रभु राम अवध में पधारे........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।