राम राम रटो जपो रामजी की माला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम राम रटो जपो रामजी की माला,

राम नाम अमृत का पीले तू प्याला,

राम राम रटो जपो रामजी की माला.......-3

राम जी का नाम जिसने मन धारा है,

राम है खिवैया बन जाते सहारा है,

ओ राम जी की महिमा बड़ी है विशाला,

राम राम रटो जपो रामजी की माला॥

राम नाम ज्योत इस मन में जगा ले तू,

छोड़ मोह माया राम नाम अपना ले तू,

अरे खुश हो जाऐगे बजरंग बाला,

राम राम रटो जपो रामजी की माला॥

राम नाम सागर भक्ता डूबकी लगा ले तू,

अरे राम नाम लूट ले मौज मना ले तू,

राम नामी नौका ने पार कर डाला,

राम राम रटो जपो रामजी की माला॥

बोल राम नाम क्यों ना अब तक बोला,

राम जी के नाम का तू ओढ़ ले चोला,

राम जी से बड़ा राम नाम है निराला,

राम राम रटो जपो रामजी की माला॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।