मैया तेरा शुक्राना करे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

अम्बे मैया नाम तेरा मीठा मीठा प्यारा है,

हम भक्तो का मैया जीने का सहारा है,

अम्बे मैया नाम तेरा मीठा मीठा प्यारा है,

हम भक्तो का मैया जीने का सहारा है,

अम्बिके...

अम्बिके माँ दिया तूने सब है,

के बस शुक्राना करे,

हे माता तेरा ध्यान धरे,

अम्बिके माँ दिया तूने सब है,

के बस शुक्राना करे,

हे माता तेरा ध्यान धरे।

हो तेरा दर छोड़ मैया और कहाँ जाऊ मैं,

तेरे ही चरण में मैया सुख शांति पाऊ मैं,

तेरा दर छोड़ मैया और कहाँ जाऊ मैं,

तेरे ही चरण में मैया सुख शांति पाऊ मैं,

मैया तेरा नाम रहे मेरी ज़ुबान पर,

मुझे विश्वास मैया तेरे गुणगान पर,

मैया तेरा नाम रहे मेरी ज़ुबान पर,

मुझे विश्वास मैया तेरे गुणगान पर,

अम्बिके...

अम्बिके माँ दिया तूने सब है,

के बस शुक्राना करे,

हे माता तेरा ध्यान धरे।

हो हर नवरात्रा में तेरे लिये नाचू मैं,

तू ही सहायी मेरी तेरे गन गाऊ मैं,

हर नवरात्रा में तेरे लिये नाचू मैं,

तू ही सहायी मेरी तेरे गन गाऊ मैं,

तेरा दिया तुझको ही माँ अर्पण करू मैं,

दीप जला के माता आरती उतारू मैं,

तेरा दिया तुझको ही माँ अर्पण करू मैं,

दीप जला के माता आरती उतारू मैं,

अम्बिके...

अम्बिके माँ दिया तूने सब है,

के बस शुक्राना करे,

हे माता तेरा ध्यान धरे,

अम्बिके माँ दिया तूने सब है,

के बस शुक्राना करे,

हे माता तेरा ध्यान धरे।

जय माता दी जय माता दी,

ज़ोर से बोलो जय माता दी,

जय माता दी जय माता दी,

सारे बोलो जय माता दी..............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।