वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा

निभाना पड़ेगा,

करके बहाना कोई तुमको कन्हाई,

फिर से आना पड़ेगा,

वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा,

निभाना पड़ेगा....

तरसते हैं मोहन तुम्हारे लिये हम,

भला कौन समझेगा हम सबके ये गम,

तेरे लिए क्या ना किये छोड़ो तरसाना,

तुमको आना पड़ेगा,

वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा,

निभाना पड़ेगा.....

छोड़ो बजाना बंशी पे ताने,

अब ना चलेंगे कोई बहाने,

मानो कहा तेरे बिना जग है बिराना,

तुमको आना पड़ेगा,

वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा,

निभाना पड़ेगा....

दिखादे तू जलवा सारे जगत को,

तरसता है राजेन्द्र तेरे दरश को,

कोई कहे मुझको भले तेरा दीवाना,

तुझको आना पड़ेगा,

वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा,

निभाना पड़ेगा,

करके बहाना कोई तुमको कन्हाई,

फिर से आना पड़ेगा,

वो गीता का वादा निभाना पड़ेगा,

निभाना पड़ेगा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।