शुक्रिया तेरा ओ बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

शुक्रिया तेरा ओ बाबा,

निभाई है तुमने यारी,

सुदामा अपना समझ के,

मेरी किस्मत है सँवारी

शुक्रिया तेरा ओ श्याम......

शुक्रिया तेरा ओ श्याम,

निभाया तूने वादा,

मैंने जितना तुमसे माँगा,

दिया तुमने उससे ज़्यादा,

शुक्रिया तेरा ओ श्याम......

शुक्रिया तेरा ओ बाबा,

बना पहचान तू मेरी,

दीवान श्याम का बोले,

यही थी मर्ज़ी मेरी,

शुक्रिया तेरा ओ श्याम......

शुक्रिया तेरा ओ बाबा,

हारे का तू है सहारा,

तेरे चरणों में बीते,

सांवरे जीवन हमारा,

शुक्रिया तेरा ओ बाबा......

शुक्रिया तेरा ओ बाबा,

आखिरी विनती है मेरी,

जनम जब भी लूँ बाबा,

करूँ मैं भक्ति तेरी,

शुक्रिया तेरा ओ बाबा.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।