हमने जब जब दर्शन माँगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमने तो जब जब दर्शन माँगा ,साफ इंकार मिला

जाने वो भगत थे कैसे,जिनको खुद श्री श्याम मिला,

हमने तो जब जब.....

किसको भगति कहते हे , प्रभू आकर के बता जाओ,

गीता वाला वादा प्रभुजी,आकरके निभा जाओ,

जब जब तेरे द्वार पे आया ,बंद ये द्वार मिला,

हमने तो जब जब ....

नाव पड़ी हे मझधार में बाबा ,अब तो निभा जाओ,

दिन के बंधू,करुणा के सिंधु पार लगाजाओ,

रावण जैसे पापी को भी स्वर्ग का द्वार मिला,

हमने तो जब जब....

अधम भीलनी बन बैरागन घर से निकल पड़ी,

वन वन ढूंढे घर घर ढूंढे, देखे राह खड़ी,

राम नाम के रटने से उसे ,मुक्ति का द्वार मिला,

हमने तो जब जब...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।