ज़रा नैन को मेरे श्याम से मिला ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ज़रा नैन को मेरे श्याम से मिला ले,

दर्द भूल जायेगा,

जब नैन मिल गए तो दर्द तेरा,

आंसू बन जाएगा।।

एक बार सांवरे से,

मुलाकात होगी

नैनो ही नैनो में,

फिर बात होगी,

फिर नाम पहचान श्याम प्यारा,

तेरा बन जाएगा।

हाथों में अपने हाथ थाम लेगा,

दुनिया के आगे गिरने ना देगा,

फिर नाम मंझधार से ये तेरी,

पार लगाएगा।

साँसों की माला,

श्याम को चढ़ाना

जीवन को चरणों,

में इनके लगाना

दिलदार श्याम जीवन ये ‘पोणु’,

स्वर्ग बनाएगा।

ज़रा नैन को मेरे श्याम से मिला ले,

दर्द भूल जायेगा,

जब नैन मिल गए तो दर्द तेरा,

आंसू बन जाएगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।