सांवरे की चौखट पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चौखट तुम्हारी है कितनी प्यारी,

तुमने बदल दी किस्मत हमारी,

दर्शन से जीवन संवर जाता है,

सांवरे की चौखट पे, मेरा इक खाता है,

जो भी चाहा श्याम से मुझको, वो मिल जाता है॥

जीवन की बीमा तुमसे कराई,

साँसों की किश्तें पूरी भराई......-2

परिवार सुख से चल पाता है,

सांवरे की चौखट पे, मेरा इक खाता है,

जो भी चाहा श्याम से मुझको, वो मिल जाता है॥

जो प्यार मैंने तुमसे किया है,

वो व्याज के साथ तूने दिया है......-2

मेरा असल यूँ बढ़ जाता है,

सांवरे की चौखट पे, मेरा इक खाता है,

जो भी चाहा श्याम से मुझको, वो मिल जाता है॥

तुम संगी जीवन के मंज़िल तुम्ही हो,

हर पहलु मेरा हर पंथ तुम्ही हो......-2

गुण तेरे बाबा, सचिन गाता है,

सांवरे की चौखट पे, मेरा इक खाता है,

जो भी चाहा श्याम से मुझको, वो मिल जाता है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।