हम सब आये तेरे द्वार

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हम सब आये तेरे द्वार,

के साईं बेड़ा पार कर दो,

सत्संग में तेरे जो कोई आता,

खाली झोली भर ले जाता,

साई बड़े दातार,

के साई बेड़ा पार कर दो......

तेरे दर पे आ बेठे हैं,

प्रीत तुम्ही से कर बेठे हैं,

सुन लो मेरी पुकार,

के साई बेड़ा पार कर दो,

हम सब आये तेरे द्वार,

के साईं बेड़ा पार कर दो॥

हाथ दया का सिर पर रख दो,

एक ही काम हमारा कर दो,

नैयां लगा दो पार,

के साई बेड़ा पार कर दो,

हम सब आये तेरे द्वार,

के साईं बेड़ा पार कर दो॥

शिरडी वाले साई हो दाता,

हम गरीबों के भाग्य विधाता,

भरो हमारे भण्ड़ार

के साई बेड़ा पार कर दो,

हम सब आये तेरे द्वार,

के साईं बेड़ा पार कर दो॥

साई नाम तो सबसे बड़ा है,

आके बालक द्वार खड़ा है,

गाये भजन तुम्हार,

के साई बेड़ा पार कर दो,

हम सब आये तेरे द्वार,

के साईं बेड़ा पार कर दो॥

सत्संग में तेरे जो कोई आता,

खाली झोली भर ले जाता,

साई बड़े दातार,

के साई बेड़ा पार कर दो,

हम सब आये तेरे द्वार,

के साईं बेड़ा पार कर दो.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।