है जिंदगी बस तेरी बदौलत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - है जिंदगी इतनी खूबसूरत

है जिंदगी बस तेरी बदौलत,

हे श्याम तेरा ये शुक्रिया है,

तेरे नाम से मिली है इज्जत,

हे श्याम तेरा ये शुक्रिया है ।

है जिंदगी बस तेरी बदौलत,

हे श्याम तेरा ये शुक्रिया है॥

मिली जो श्याम मुझको तेरी रहमत,

अब ना मुझे कोई गम नही है,

जो बढ़ाये मेरे हौसलों को,

वो साहस बाबा तूने दिया है,

है जिंदगी बस तेरी बदौलत,

हे श्याम तेरा ये शुक्रिया है॥

तेरी ही भक्ति का ये असर है,

देखु जिधर मैं बस तू ही तू है,

अपना बनाकर मुझको ओ बाबा,

एहसान मुझपे तूने किया है,

है जिंदगी बस तेरी बदौलत,

हे श्याम तेरा ये शुक्रिया है॥

मेरी निगाहों में बस तेरा नूर है,

बनके तू दिलबर दिल मे समाजा,

‘नीता’ की कहती है एक धड़कन,

तुझ बिन कही लागे ना जिया है,

है जिंदगी बस तेरी बदौलत,

हे श्याम तेरा ये शुक्रिया है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।