मेरे बाबा तेरा शुकिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा तेरा शुकिया, तुने जीवन में सब कुछ दिया,

शुकिया शुकिया शुकिया, तुने जीवन में सब कुछ दिया॥

तूने भाग्य को मेरे संवारा, आई मुशकिल तो दिया सहारा,

हाथ सर पे मेरे रख दिया, शुकिया शुकिया शुकिया,

मेरे बाबा तेरा शुकिया, तुने जीवन में सब कुछ दिया॥

मान इज्जत है तूने बढ़ाई, तेरी कृपा से भगती है पाई,

मेरा खुशियों से घर भर दिया, शुकिया शुकिया शुकिया,

मेरे बाबा तेरा शुकिया, तुने जीवन में सब कुछ दिया॥

मेरे पर्दा गुनाहों पे डाला, तूने गिरते हुए को संभाला,

प्यार जीवन में अब भर दिया, शुकिया शुकिया शुकिया,

मेरे बाबा तेरा शुकिया, तुने जीवन में सब कुछ दिया॥

दीन दुखीयों की विपदा तू टाले, नैया मझदार से तू निकाले,

डूबतों को किनारा दिया, शुकिया शुकिया शुकिया,

मेरे बाबा तेरा शुकिया, तुने जीवन में सब कुछ दिया॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।