सांवरे भरोसा तेरा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कीर्तन है श्याम आजा,

तेरी ज्योत जलाई आजा,

बनकर विश्वास तू मेरा,

एक बार तो गले लगा जा,

सांवरे भरोसा तेरा है,

तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।

सुन्दर तेरा मुखड़ा देखूं,

दिल तुझ में रम जाता है,

तेरी तलाश में ये दिल,

तुझ में ही खो जाता है,

तुझसे बातें करता हूँ,

कभी ध्यान तेरा धरता हूँ,

जो बन जाता है मुझसे वो,

सब अर्पण करता हूँ

सांवरे भरोसा तेरा है,

तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।

सारी दुनिया में बाबा,

चलती तेरी दातारी,

करते हो भक्तों की तुम,

दूर सभी लाचारी,

दुःख लाखों का हर डाला,

जीवन रोशन कर डाला,

मिल गया मुझे भी साथी,

मेरा श्याम है खाटूवाला

सांवरे भरोसा तेरा है,

तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।

इतनी सी अर्ज़ी लेकर,

करता है ‘जयंत’’ वंदन

इतनी सी अर्ज़ी लेकर,

करते हैं तुम्हारा वंदन,

कभी ना टूटे सांवरे,

तुमसे मेरे प्यार का बंधन,

जब जब दुनिया में आऊं,

मैं सेवा तुम्हारी पाऊं

तेरे नाम हो जीवन मेरा,

सेवक तेरा कहलाऊँ

सांवरे भरोसा तेरा है,

तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।

कीर्तन है श्याम आजा,

तेरी ज्योत जलाई आजा,

बनकर विश्वास तू मेरा,

एक बार तो गले लगा जा,

सांवरे भरोसा तेरा है,

तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।