चले चले बूटी लेने प्यारे हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

चले चले बूटी लेने देखो प्यारे हनुमान,

चले हनुमान देखो प्यारे हनुमान,

चले चले बूटी लेने देखो प्यारे हनुमान॥

शक्ति लगी है लक्ष्मण जी को,

गम का अँधेरा छाया.....-2

भाई की चिंता में डूबे,

भाई की चिंता में डूबे, देखो जी प्रभु राम,

चले चले बूटी लेने देखो प्यारे हनुमान॥

सूरज उगने से पहले बूटी लेकर आनी है.....-2

वेद सुषेण ने बतलाया है,

वेद सुषेण ने बतलाया है, सुनलो लगाकर ध्यान,

चले चले बूटी लेने देखो प्यारे हनुमान॥

सोच रहे है राम अवध में कैसे लोटुगा मैं......-2

क्या बोलूगा उन सबको मैं,

क्या बोलूगा उन सबको मैं, पूछेगे लोग तमाम,

चले चले बूटी लेने देखो प्यारे हनुमान॥

हनुमान ने अपने स्वामी को धीरज बधवाया.....-2

जैसे भी हो प्रभु बचाऊँ,

जैसे भी हो प्रभु बचाऊँ, मैं इनके प्राण,

चले चले बूटी लेने देखो प्यारे हनुमान॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।