रखवाला प्रतिपाला

लखबीर सिंह लक्खा
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला,

कदम कदम पर रक्षा करता,

घर घर करें उजाला उजाला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला॥

निशदिन तेरा ध्यान लगाऊं,

जपूं आपकी की माला,

धूप दीप नित ज्योत जगाऊ,

पड़े ना यम से पाला रे पाला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला॥

मन मंदिर में वास करो प्रभु,

ओ अंजनी के लाला,

पापों का मेरे नाश करो तुम,

बनके दीनदयाला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला॥

लाल सुरत मेरे मन को मोहे,

शीश पे मुकुट विशाला,

कानन कुंडल तिलक विशाला,

गल मोतियन की माला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला॥

राम सिया तेरे मन में मोहे,

अजर अमर तेरी माया,

घर घर होवे पूजा तेरी,

सिया सुध लाने वाला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला॥

लक्ष्मण मूर्छित बड़े धरनी पर,

वैध बुला कर लाया,

आज्ञा पा संजीवन लाने,

पवन वेग से चाला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला,

कदम कदम पर रक्षा करता,

घर घर करें उजाला उजाला,

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।