हर ग्यारस पर मैं ही आऊँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर ग्यारस पर मैं ही आऊँ ऐसा ना हो पाये,

एक ग्यारस पर गरीबों के घर तू भी आये,

ओ घर आजा सांवरा मेरा दिल बावरा......

चल जा घोडा नीले वाला खाटू में जाना,

खाटू में जाकर मेरे बाबा को तू लाना,

हर ग्यारस पर मैं ही आऊँ ऐसा ना हो पाये,

एक ग्यारस पर गरीबों के घर तू भी आये,

ओ घर आजा सांवरा मेरा दिल बावरा......

श्यामधनी की महिमा सारे जग में छाई है,

मोर मुकुट वाले ने ऐसी बंसी बजाई है,

कलयुग अवतारी है बाबा सबके मन को भाये,

एक ग्यारस पर गरीबों के घर तू भी आये,

ओ घर आजा.......

गइआ चराने वाला मेरा कान्हा न्यारा है,

माखन चोरी करने वाला कान्हा प्यारा है,

खाटू की नागरी में आकर ‘कमली’ भी ये गाये,

एक ग्यारस पर गरीबों के घर तू भी आये,

ओ घर आजा......

मोरछड़ी लहराकर बाबा सबको तारे है,

इनकी लीला जाने केवल श्याम प्यारे हैं,

जो भी तेरे दर पे आये हार कभी ना पाये,

एक ग्यारस पर गरीबों के घर तू भी आये,

ओ घर आजा सांवरा मेरा दिल बावरा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।