बाबोसा उन्ही का नाम है

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - किसीकी मुस्कराहटों पे

चलेगी नैया तेरी बिन पतवार,

के करले बाबोसा पे तू ये एतबार,

के करते है भक्तो की नैया वो पार,

बाबोसा उन्ही का नाम है॥

श्री बाबोसा के जो भी करीब है,

जग में यारो वो ही खुशनसीब है.....-2

बाबोसा की तू दिलसे करले बंदगी,

हो जायेगी सफल ये तेरी जिन्दगी,

के जोड़ ले तू इनसे अपने दिल के तार...

बाबोसा उन्ही का नाम है॥

कर ना कोई चिंता तू ना कर फिकर,

बाबोसा की तुझपे , है बड़ी मेहर.....- 2

तू भी मांगेगा जो भी मिल ही जायेगा,

तेरे हर काम वो ही बनायेगा,

कभी ना होने देगा वो तेरी हार ...

बाबोसा उन्ही का नाम है॥

रिश्ता तू बनाले इनसे एक बार

प्यार ये करेगे तुझसे बेशुमार.....- 2

ये साथ हर जन्म तेरा निभायेगे,

के छोड़ तुझको ये कभी ना जायेगे,

देव ‘दिलबर’ के जो है आधार....

बाबोसा उन्ही का नाम है॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।