साँवरिया सरकार मेरा करता वारे न्यारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू आके श्याम का, जो दीदार करे प्यारे,

लखदातारी यार मेरा, करता वारे न्यारे,

साँवरिया सरकार मेरा, करता वारे न्यारे॥

श्याम शरण में जो भी आता,

बिन मांगे सब खुशियां पाता,

चौखट पे इनकी जो भी झुक जाता प्यारे,

लखदातारी यार मेरा, करता वारे न्यारे,

साँवरिया सरकार मेरा, करता वारे न्यारे॥

श्याम से नजरे जो भी मिलाता,

श्याम धनी का वो हो जाता,

सच्चे दिल से जो भी पुकार करे प्यारे,

लखदातारी यार मेरा, करता वारे न्यारे,

साँवरिया सरकार मेरा, करता वारे न्यारे॥

श्याम से जो भी दिल को लगता,

श्याम धनी उसका हो जाता,

दीपक प्रेम से जो भी इजहार करे प्यारे,

लखदातारी यार मेरा, करता वारे न्यारे,

साँवरिया सरकार मेरा, करता वारे न्यारे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।