बाला जी को राम राम कर ले

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

खुशियां की वसीयत, अपने नाम कर ले,

सालासर बालाजी को राम राम कर ले॥

नाम राम का जो भी पुकारे,

ये तो खुश हो जाता ,

प्रेम भाव से भक्तो के,

सर पे हाथ फिराता ,

जीवन के दुखड़ो को पल में हर ले,

सालासर बालाजी को राम राम कर ले,

तू प्यारे बालाजी को राम राम कर ले॥

भाव से जो भी इसे पुकारे,

ये तो खुश हो जाता ,

प्रेम भाव से दौड़ा दौड़ा,

घर भक्तो के आता ,

भक्ति का खजाना अपने नाम कर ले,

सालासर बालाजी को राम राम कर ले,

तू प्यारे बालाजी को राम राम कर ले॥

दीन दुखी से प्रेम जो करता,

ये तो खुश हो जाता,

सच्ची सेवा और समर्पण,

बालाजी को भाता,

बालाजी का भरोसा दीपक तू भी करले,

सालासर बालाजी को राम राम कर ले,

तू प्यारे बालाजी को राम राम कर ले॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।