सांवरिया थाम लेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू जो नाम लेगा,

तेरा काम बनेगा,

तू गिरने लगेगा,

वो गिरने न देगा,

मुश्किल समय में तेरा,

यही साथ देगा,

सांवरिया थाम लेगा,

सांवरिया थाम लेगा।।

दुःख के समय की एक हकीकत,

कोई ना तेरी सुनेगा,

अपनों से उम्मीद करोगे,

हर कोई तुझसे कटेगा,

तेरी बाबा सुनेगा,

इसे सुनना पड़ेगा,

तू जो भी कहेगा,

वो सब कुछ सुनेगा,

कोई साथ दे या ना दे,

वो साथ देगा,

सांवरिया थाम लेगा,

साँवरिया थाम लेगा।

इनके भरोसे चलते रहना,

हर मंजिल मिल जायेगी,

आये कितने बादल गम के,

हर बदरी छंट जायेगी,

ये गुजारा भी देगा,

ये सहारा भी देगा,

डगमगाएगी नैया,

वो किनारा भी देगा,

डूबोगे जब भी ये तो,

अपना हाथ देगा,

सांवरिया थाम लेगा,

साँवरिया थाम लेगा।

जब तुझको कुछ समझ ना आए,

सीधे खाटू आ जाना,

सेठ सांवरे को तू दिल की,

सारी बात बता जाना,

वो बाबा हमारा,

हारे का सहारा,

तू श्याम शरण आ,

भर देगा भंडारा,

हर दर्द में वो तुझको,

आराम देगा,

सांवरिया थाम लेगा,

साँवरिया थाम लेगा।

तू जो नाम लेगा,

तेरा काम बनेगा,

तू गिरने लगेगा,

वो गिरने न देगा,

मुश्किल समय में तेरा,

यही साथ देगा,

सांवरिया थाम लेगा,

सांवरिया थाम लेगा........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।