राम मेरे दाता मेरे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

रब मेरे दाता मेरे,

राम मेरे दाता मेरे,

चाहे तुम रब कहो,

चाहे राम कहो,

मन को साफ रख,

बस तुम ध्यान करो,

करता पूरी मुरादें, है दाता

कर दे पूरी मुरादें, ए दाता

बिगड़ी सबकी बनादे, ए दाता॥

हो आस्था से जिसका भरा मन,

हो आस्था से जिसका भरा मन,

ना कष्ट कोई और ना हो अर्चन,

पथ ना सूझे कोई,

हाल ना पूछे कोई,

नैया पार लगा दे, ए दाता,

कर दे पूरी मुरादें, ए दाता,

बिगड़ी सबकी बनादे, ए दाता,

रब मेरे दाता मेरे,

राम मेरे दाता मेरे॥

तेरी नज़र मे सब है समान,

तेरी नजर में सब है समान,

ना रंक कोई और ना कोई महान,

ज्ञान है तेरा जिसे,

लोभ हो किसका उसे,

चित्त का तमस मिटादे, ए दाता,

मन में प्रकाश जगा दे, ए दाता,

कर दे पूरी मुरादें, ए दाता,

रब मेरे दाता मेरे,

राम मेरे दाता मेरे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।