चले जाएंगे हम बिहारी जी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चले जायेंगे हम बिहारी जी, सुनलो अर्ज हमारी,

भूल ना जाना फिर भी बुलाना, इतनी अर्ज हमारी जी।।

कैसे कहू क्या बीत रही है ओ मेरे बांके बिहारी,

दर का भिखारी बना लो भगवन इतनी सी अर्ज हमारी ,

भूल ना जाना फिर भी बुलाना..........

सब कुछ हर लो मेरा प्रभु, मेरे दिल से कभी ना जाना,

एक सहारा तेरा ही भगवन और ना कोई ठिकाना,

भूल ना जाना फिर भी बुलाना.........

कुछ भी ना तुमसे कहेगे भगवन चाहे जितना भी तड़पालो,

इतनी सी है चाह मेरी अब मुझको भी अपना लो,

भूल ना जाना फिर भी बुलाना.........

एक दिन हमको वसाओगे, प्रभु हमें अपना बना कर,

जिस जग में है हमें फसाया, उससे हमें छुड़ा कर,

भूल ना जाना फिर भी बुलाना.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।