हम हैं श्याम के प्यारे

संजय मित्तल
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब जब हार के श्याम को,

कोई बुलाएगा,

तब तब लीले चढ़ के,

सांवरा आएगा,

बस विश्वास ये रखके,

श्याम है मेरा,

तेरा वो बन जाएगा,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे।।

दिल में तेरे तू इनको बसा,

चढ़ जाएगा फिर ऐसा नशा.....-2

भूलेगा सब ये तेरी खता,

मिल जाएगा फिर हर रास्ता,

जीवन का लेने लेगा मजा,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे।।

दुनियां को भज वो लेगी मजा,

इनको तू भज ये देगा मजा.....-2

कोई ना ले चाहे तेरी ख़बर,

संग ये चलेगा तेरी हर डगर,

गाने लगेगा तू ये फिर सदा,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे।।

कहता है ये सबको सदा,

करता है क्यों तू चिंता भला.....-2

भरोसा तो कर अरे मैं हूँ ना,

सब मुझपे छोड़ तुझे छोड़ूँ ना,

करना है तुझको अहम फैसला,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे।।

जब जब हार के श्याम को,

कोई बुलाएगा,

तब तब लीले चढ़ के,

सांवरा आएगा,

बस विश्वास ये रखके,

श्याम है मेरा,

तेरा वो बन जाएगा,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे,

हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।