बाबा ने मेरी लाज रखी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी.....-3

लाज रखी मेरी, लाज रखी,

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी॥

श्याम श्याम मेरे श्याम श्याम......

पहली बार मैं गया धाम पर,

मन में श्याम की छवि को रखकर,

उनके दर्शन का प्याला पिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी,

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी॥

दुःख संकट ने जब था घेरा,

कोई नहीं था पास मे मेरा,

मैंने बाबा को याद किया,

बाबा ने मेरी लाज रखी

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी॥

जो भी श्याम धाम पे जावे,

श्याम कृपा का फल वो पावे,

है सहारा ये हारों का श्याम,

बाबा ने मेरी लाज रखी

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी॥

मैं सेवक हूँ श्याम का अपने,

कोई नहीं अब लगते अपने,

हिमांशु को सहारा दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी,

लाज रखी मेरी, लाज रखी,

श्याम बाबा ने इतना दिया,

बाबा ने मेरी लाज रखी........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।