एक नज़र कृपा की कर दो

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

जय भोले जय भोले जय जय भोले भंडारी,

शिव शम्बो शिव शम्बो जय जय हो गंगा धारी।

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी,

ओ भोले भंडारी, ओ भोले भंडारी,

भक्तों की झोली भर दो, ओ भोले भंडारी,

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी।

मेरे सारे संकट हरलो,

मेरे सारे संकट हरलो,

मेरे सारे संकट हरलो,

तेरो महा मृत्युंजय नाम, ओ भोले भंडारी

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी।।

जय जय भोले जय जय भोले,

जय जय भोले भंडारी।

मेरा एहम विष सारा हरलो,

मेरा एहम विष सारा हरलो,

मेरा एहम विष सारा हरलो,

मुझे देदो भक्ति का दान, ओ भोले भंडारी,

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी।।

शिव शंकर तेरी छवि हैँ निराली,

शिव शंकर तेरी छवि हैँ निराली,

शिव शंकर तेरी छवि हैँ निराली,

तेरे चरणों में जाऊ बलिहार, ओ भोले भंडारी,

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी।।

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी,

ओ भोले भंडारी, ओ भोले भंडारी,

भक्तों की झोली भर दो, ओ भोले भंडारी,

एक नज़र कृपा की कर दो, ओ भोले भंडारी.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।