वो है किस्मत वाला

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

हर सुख वही वो पाता जो वैष्णो धाम जाता,

वो है किस्मत वाला, जो बुलावा माँ का पाता,

दौड़ा दौड़ा आता तेरे दर पे भक्त आता ॥

वो है किस्मत वाला, जो बुलावा माँ का पाता,

दौड़ा दौड़ा आता तेरे दर पे भक्त आता ॥

जिसने माँ को याद किया है,

सर को झुका आशीष लिया है,

देवी कृपा से संकट डोला,

जादू माँ का सर चढ़ बोला,

भक्ति की जो भी ज्योत जागए,

मैया दया उस पे बरसाये,

देवी माँ का बच्चों से है अटूट नाता,

दौड़ा दौड़ा आता तेरे दर पे भक्त आता,

वो है किस्मत वाला.........

कितने सुन्दर माँ के नज़ारे,

गूंज रहे माँ के जयकारे,

कटरा आके लोग पुकारे,

लो माँ आ गए हम तेरे द्वारे,

घर से चला था मैं तो अकेला,

राह में देखा तेरे भक्तों का मेला,

आगे तेरे जग सारा शीश है झुकाता,

सच्ची जिसकी श्रद्धा दया तेरे पाता,

वो है किस्मत वाला, जो बुलावा माँ का पाता,

दौड़ा दौड़ा आता तेरे दर पे भक्त आता ॥

हर सुख वही वो पाता जो वैष्णो धाम जाता,

वो है किस्मत वाला, जो बुलावा माँ का पाता,

दौड़ा दौड़ा आता तेरे दर पे भक्त आता ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।