मैया जी की गली में मकान होना चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए,

दिल वाला पूरा अरमान होना चाहिए,

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए॥

जम्मू शहर से मैं चंदन मंगाऊँगी,

चंदन की सुंदर सी चौंकी बनवाऊंगी,

जम्मू शहर का तरखान होना चाहिए,

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए॥

घर में मै कमरा एक ख़ास बनवाऊंगी,

जिसमे मै मैया जी की मूर्ति लगाउंगी,

पूजा वाला सारा ही सामान होना चाहिए

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए॥

मैया जी की गली जगराता करवाऊंगी,

देवी और देवता मै सारे ही बुलवाऊंगी,

आगे आगे वीर हनुमान होना चाहिए,

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए॥

मैया जी की गली में भंडारा करवाऊंगी,

मैया जी के भक्तो को शरबत पिलाऊंगी,

आने वाला मैया का महमान होना चाहिए,

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए॥

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए,

दिल वाला पूरा अरमान होना चाहिए,

मैया जी की गली में मकान होना चाहिए........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।