काश मेरा घर हो बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

काश मेरा घर हो बाबा, तेरे खाटू धाम में

आन बसु मैं भी बाबा-2, तेरे खाटू धाम में

खाटू की भूमि है पावन, बाबा की राजधानी

इस भूमि के कण कण में, बसता शीश का दानी

हर कोई आना चाहे बाबा-2, तेरे खाटू गांव में

काश मेरा घर....

मंदिर की घण्टी से मेरे, दिन की हो शुरुआत

सुबह शाम दिन रात हो, श्याम नाम बरसात

घर मेरा बन जाये बाबा-2, मंदिर के पास में

काश मेरा घर हो.....

आस मेरी पूरी करदो, करदो ये अहसान

चरणों में तेरे जगह मिले, करू ना कभी अभिमान

बस जाए "गोपाल" भी बाबा-2, आके खाटू धाम में

काश मेरा घर हो.....

भजन लेखक:-

गोपाल गोयल "श्याम दिवाना"

(9811845745)

Album Name:- "हमारे दो रिश्तेदार"

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।