श्याम हमारा पालनहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम हमारा पालनहारा, झट दौड़ा आएगा,

पीड़ पड़े जो हम भक्तों पर, मोरछड़ी लाएगा,

श्याम हमारा पालनहारा......

श्याम नाम की महिमा भारी जाने दुनिया सारी है,

खाटू में सज धज के बैठा बाबा लखदातारी है,

एक बार जो इन्हे निहारे उसका ही हो जायेगा,

श्याम हमारा पालनहारा.......

देख भरोसा करके प्यारे श्याम के दरबार पर,

जो चाहेगा मिल जाएगा एक बार तू प्यार कर,

एक कदम तू आगे बढ़ा ले बाकी वो आ जायेगा,

श्याम हमारा पालनहारा.......

खाटू वाला श्याम ह अमरा सच्चा न्याय चुकाता है,

जिसका सच्चा भाव यहाँ पर उसको ये अपनाता है,

भानु भी जो दर का हुआ तो जीवन संवर जाएगा,

श्याम हमारा पालनहारा........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।