चल कावड़ उठा ले बोल बम बम

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

चल कावड़ उठा ले बोल बम बम बम,

चल शिव को मन ले बोल बम बम बम,

चल कावड़ उठा ले चल शिव को मन ले,

तेरे मिट जायेंगे ग़म,

बम बम बम भोले,

चल कावड़ उठा ले.......

हरिद्वार की हर पौढ़ी से भर गंगा जल लाएंगे

महाशिव की रात बाबा भोले को चढ़ाएंगे,

जैकारे लगाएंगे हम बम बम बम,

बम बम बम भोले,

चल कावड़ उठा ले.......

भांग धतूरा बेल पत्र बाबा भोले को प्यारे,

सर्प गले में महादेव के नंदी जी हैं प्यारे,

रंग जा कावड़िया तू शिव के रंग,

बम बम बम भोले,

चल कावड़ उठा ले.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।