मैया के पावन चरणों में

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया के पावन चरणों में,

तू सर झुका के देख ले,

देती है वरदान सबको,

तू भी आके देख ले,

मैया के पावन चरणों में,

शेरावाली की जय,

मेहराँ वाली की जय।।

माँ तेरे घट घट की जाने,

इसको क्या बतलायेगा,

मांगने की क्या ज़रूरत,

ऐसे ही मिल जाएगा,

भोली भाली मैया को बस,

तू रिझा कर देख ले,

देती है वरदान सबको,

तू भी आके देख ले,

मैया के पावन चरणों में......।

सच्चे भक्तों से मिलने का,

माँ को रहता चाव है,

रोली मोली चुनरी से,

बढ़कर तेरे भाव हैं,

प्रेम के दो बूँद आँसू,

तू बहाकर देख ले,

देती है वरदान सबको,

तू भी आके देख ले

मैया के पावन चरणों में......।

माँ सदा करती रखवाली,

भक्तों के परिवार की,

सारा जग जाने है महिमा,

मैया के दरबार की,

बिन्नू मैया दौड़ी आये,

तू बुलाकर देख ले,

देती है वरदान सबको,

तू भी आके देख ले,

मैया के पावन चरणों में.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।