देख के तेरी दिलदारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देख के तेरी दिलदारी दिल ये हाले से,

बड़े मौज से बाबा मेरी गाड़ी चाले से........

किरपा से तेरी बाबा, हर काम मेरा बनता,

तेरी ही किरपा से, कारोबार मेरा चलता,

हर मुश्किल का तोड़, ओ बाबा तू ही निकाले से,

बड़े मौज से बाबा मेरी गाड़ी चाले से.......

तेरी दया से बाबा ये परिवार मेरा पलता,

तेरे भरोसे ही बाबा घर बार मेरा चलता,

ठाट बाट और घनी शान से खुशी मनावे से,

बड़े मौज से बाबा मेरी गाड़ी चाले से......

जीवन का हर रस्ता मेरा श्याम ही चुनता,

उंगली पकड़ के श्याम मेरे साथ है चलता,

प्रेम भाव महिमा दीपक जग को सुनावे से,

बड़े मौज से बाबा मेरी गाड़ी चाले से........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।