व्रत करो हे बीबी सोमवार का

पारंपरिक
हनुमान जी भजन विविध भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

व्रत करो हे बीबी सोमवार का,

आए सोमवार ने शिव जी सींचू के,

भोले घर आवेंगे.....

व्रत करो हे बीबी मंगलवार का,

आए मंगलवार ने चुरमा बाटु,

बालाजी घर आवेंगे.......

व्रत करो हे बीबी बुधवार का,

आए बुधवार ने बेटी मत घालो,

बुद्ध देव घर आवेंगे.......

व्रत करो हे बीबी वीरवार का,

आए वीरवार ने केला सींजो,

नारायण घर आवेंगे......

व्रत करो हे बीबी शूकरवार का,

आए शूकरवार ने लड़के जीमाओ,

संतोषी माँ घर आवेंगे......

व्रत करो हे बीबी शनिवार का,

आए शनिवार ने पीपल सींचो के,

संकट कट जावेंगे.......

व्रत करो हे बीबी ऐतवार का,

आए ऐतवार ने नमक मत खाओ,

सूर्या देव घर आवेंगे......

व्रत करो हे बीबी बड़ी आतम का,

आये आतम ने कन्या जीमाओ ने,

देवी घर आवेंगे......

व्रत करो हे बीबी बड़ी ग्यारस,

आए ग्यारस ने अन्न मत खाओ,

विष्णु जी घर आवेंगे.......

व्रत करो हे बीबी बड़ी अमावस का,

आए अमावस ने पंडित जीमाओ के,

पितर घर आवेंगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।