आजा मां शेरावालिए

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

ओ शेरावालिए.... आजा मां बुलाऊं तुझे शेरावालिए,

होके सिंह सवार मैया करिए ना वार,

मैंं बुलाऊं तुझे शेरावालिए......

लाल चोले में मैया लागे तू प्यारी है,

शोभा मैया जी तेरी सबसे ही न्यारी है,

ओढ़ लाल चुनर मैया आ जाना घर,

मैं बुलाऊं तुझे शेरावालिए........

सुनकर विनती मां मेरी घर मेरे आओ ना,

अमित शर्मा को दाती दर्श दिखाओ ना,

आओ मैया एक बार करने मुझको दुलार,

मैं बुलाऊं तुझे शेरावालिए........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।